पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (10 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 मई 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (10 मई)


स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर और कारगर बनाएं- संचालक स्वास्थ्य
  • गरीबों के उपचार को दें सर्वोच्च प्राथमिकता - कलेक्टर


पन्ना 10 मई 13/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संचालक स्वास्थ्य श्री संजय गोयल ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसे और बेहतर तथा कारगर बनाएं। जिला चिकित्सा में डाक्टरों के बीच तत्काल कार्य विभाजन करें। विभाग के सभी योजनाओं के लिए अलग-अलग चिकित्सकों को तत्काल प्रभारी बनाएं। जिला चिकित्सालय में विकासखण्डों अथवा अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं के डाक्टर एवं कर्मचारी संलग्न न करें। जिला चिकित्सालय में संलग्न डाक्टर और तकनीशियन तत्काल कार्यमुक्त करें। संचालक स्वास्थ्य ने कहा कि शासन ने निःशुल्क जांच तथा निःशुल्क दवा वितरण की योजना लागू की है। इसे पूरी तरह से लागू करें। प्रत्येक रोगी को पात्रता के अनुसार सभी तरह की जांच एवं दवाओं की सुविधा दें। प्रत्येक केन्द्र में चिन्हित सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में भण्डारित कराएं। जिन्हें इस योजना से लाभ नही मिल पाता उन्हें दीनदयाल उपचार योजना तथा राज्य बीमारी सहायता योजना से उपचार लाभ दें। जिला रेडक्रास समिति से भी यदि दवाओं के लिए सहायता दी जाती है तो रोगी के पात्र होने पर इसकी प्रतिपूर्ति कर लें। 

उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिलेभर में कार्य कर रही आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय की राशि तत्काल वितरित कराएं। इसमें लापरवाही तथा देरी पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें। वहां अभी कई सेवाओं में तत्काल सुधार की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के राष्ट्रीय कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाएं। शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जानकारी के लिए एम.सी.टी.सी.एस. लागू किया गया है। इसमें आॅनलाईन जानकारी दर्ज कराएं। शाहनगर बीएमओ द्वारा इस योजना में समय पर जानकारी दर्ज कराने की उन्होंने प्रसंशा की। संचालक श्री गोयल ने मलेरिया नियंत्रण, क्षय नियंत्रण, अंधत्व निवारण सहित सभी स्वास्थ्य सेवाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने संक्रामक रोगों से बचाव के लिए तत्काल उपाय करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने कहा कि जिले में सबसे बडी चुनौती गरीब को समय पर पूरा उपचार उपलब्ध कराना है। सभी डाक्टर इस पर विशेष ध्यान दें। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए गए सभी निर्णयों पर पूरा अमल किया जाएगा। जिला अस्पताल परिसर में 200 बिस्तर अस्पताल का निर्माण पूरा कराने तथा अल्ट्रा साउण्ड मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षित टेक्निशियन शीघ्र उपलब्ध कराने का उन्होंने अनुरोध किया। 

बैठक में संचालक एन.आर.एच.एम. डाॅ. जे.एल. मिश्रा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में सुपर विजन न करने की कमी उजागर हुई। डाक्टर नियमित रूप से निरीक्षण तथा निगरानी करके सेवाएं बेहतर करें। जिले में शिशु तथा मातृ मृत्युदर अधिक है। केवल ए.एन.एम. यदि अपने मुख्यालय में रहने लगे तो इनमें 50 अंकों की कमी आ जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जी.पी. सिंह, सिविल सर्जन डाॅ. राजेश श्रीवास्तव, डाॅ. एल.के. तिवारी सहित सभी चिकित्सा अधिकारी एवं बीएमओ उपस्थित रहे। 

निर्वाचन कार्य के समय मौत पर मिलेगा 5 लाख मुआवजा

पन्ना 10 मई 13/निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य के समय किसी चुनाव कर्मी की मौत होने पर उसके आश्रितों को 5 लाख की मुआवजा राशि दी जाएगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर बालिम्बे ने बताया कि मतदान के दौरान तैनात सभी मतदान कर्मियों को यह बीमा लाभ दिया जाएगा। निर्वाचन के दौरान किसी तरह की दुर्घटना अथवा हिंसक घटनाओं में गंभीर रूप से घायल होने पर 2 लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। मतदान कर्मी के स्थाई रूप से विकलांग हो जाने पर उसे भी 5 लाख रूपये की सहायता दी जाएगी। बीमा सुरक्षा का यह लाभ लोक सभा तथा विधान सभा चुनाव के तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाएगा। 

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील

पन्ना 10 मई 13/मतदान प्रत्येक वयस्क व्यक्ति का अधिकार है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय सिंह भदौरिया ने कहा है कि 1 जनवरी 2013 की अर्हता तारीख को 18 वर्ष या अधिक आयु पूर्ण करने वाले छूटे हुये ब्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। मतदाता सुविधा केन्द्र तहसील कार्यालय तथा बीएलओ से सम्पर्क करके इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आॅनलाईन ई-रजिस्टेªषन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म0प्र0 की बेबसाईट के माध्यम से भी किया जा सकता है। सूची में नाम शामिल करने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने पर पात्र मतदाता का नाम शामिल करके उसे फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इसी के आधार पर उसे मतदान का अवसर मिलेगा। 

मुख्यमंत्री ने तीन को दी उपचार सहायता

पन्ना 10 मई 13/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने जिले के तीन गरीब पीडितों को स्वैच्छानुदान मद से उपचार सहायता देने की अनुशंसा की है। इस संबंध में अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने बताया कि स्वैच्छानुदान मद से श्री लालू गौर निवासी ग्राम मोहन्द्रा तथा श्री इमरतलाल निवासी मोहन्द्रा को स्वयं के उपचार के लिए 25-25 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि श्री सांई कृपा हास्पिटल जानकी नगर चूना भट्टी भोपाल को जारी कर दी गई है। श्री प्रशांत चैरसिया निवासी ग्राम मोहन्द्रा के उपचार के लिए 35 हजार रूपये की राशि शिवम हास्पिटल गौतम नगर भोपाल को जारी की गई है। उन्होंने तहसीलदार पवई को स्वीकृत राशि के तत्काल वितरण के निर्देश दिए हैं। 

सडक सुरक्षा समिति की बैठक 16 मई को

पन्ना 10 मई 13/कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन 16 मई को दोपहर 12.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहुत की गई है। समिति के सभी सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि निर्धारित तिथि को प्रगति संबंधी जानकारी के साथ समय पर बैठक में उपस्थित होना का कष्ट करें। 

परशुराम जयंती पर सामान्य अवकाश घोषित

पन्ना 10 मई 13/जिले में परशुराम जयंती 13 मई को सामान्य अवकाश रहेगा। पूर्व में परशुराम जयंती पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। इस संबंध में अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने बताया कि 13 मई को जिले के सभी शासकीय तथा अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा। 

कृषकों को मृदा एवं गहरी जुताई का दिया प्रशिक्षण 

पन्ना 10 मई 13/कृषि विज्ञान केन्द्र, पन्ना के द्वारा विगत दिवस ग्राम कोढन पुरवा में मृदा परिक्षण एवं ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई पर एक दिवसीय कृषक प्रषिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रषिक्षण में ग्राम के काफी संख्या में कृषकों की उपस्थिति रही। कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. के.पी. द्विवेदी ने मृदा परीक्षण कराना क्यों आवष्यक है बताया कि कृषि में उन्नत पैदावार के लिए मृदा में उपस्थिति आवष्यक तत्वों की मात्रा की जानकारी होना चाहिये। तत्वों की मात्रा खेत की मिट््टी का परीक्षण करवाने से ही प्राप्त होगी और उसके बाद ही कृषक अपने खेत में आवष्यकतानुसार खाद की संतुलित मात्रा का प्रयोग कर सकते है। जिससे हमारे खेत मंे भरपूर पैदावारी होगी। मृदा परीक्षण न कराने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कृषको अपने खेत में उपस्थित नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैषियम एवं अन्य सूक्ष्म तत्वों की मात्रा की जानकारी नहीं है तो कृषक यह निर्णय नहीं ले सकेंगा की कौनसी उर्वरक किस मात्रा में दे जो कृषक भाई अंदाज से असंतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करते है जिससे हमारे खेत की उर्वरा शक्ति और फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जैसे की पौधों की अधिक बढवार और फूल फल न लगना आदि। डाॅ के.पी. द्विवेदी ने मृदा नमूना लेने की विधि बताई, की कृषक अपने खेत के लगभग सभी भागों से 6-7 स्थानों से नमूना लेना चाहियें। और नमूना को एक साथ पीसकर पाउडर के रूप मे मिश्रित कर चार भागों में बाटकर एक भाग लेकर थैली में अपना नाम, पता, खेत, रकवा, फसल का नाम जो लिया जा चुका है और आगे जो फसल लेना है आदि विस्तृत जानकारी थैली मे अंकित कर कृषि उपज मण्डी पन्ना के प्रांगण मे स्थापित मृदा परीक्षण प्रयोगषाला में जमा करें।

कृषक भाईयों को केन्द्र के वैज्ञानिक पी. एस. उट्टी ने ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई से होने वाले लाभ और हानि के बारे मेें विस्तृत रूप से जानकारी दी उन्होनंे बताया की ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई 3 साल मे एक बार अवष्य करवानी चाहियें ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई रबी फसल काटने के पष्चात अपै्रल-मई में मिट्टी पलटने वाले हल से गहरी जुताई करके खेत के उसी दषा में पड़ा रहने दे मिट्टी पलटने वाले हल से 20 सें.मीं. तक गहरी जुताई हो जायेगी। अप्रैल-मई में गहरी जुताई करने से सूर्य की सीधी किरणें मृदा मे पड़ने पर मृदा का तापक्रम अधिक बढ़ जाता है जिस से रोग के रोगजनक तथा हानिकारण कीट व्यधि के अण्डे प्युपा नष्ट हो जाते है। साथ ही साथ खरपतवार के बीज एवं जडे़ भी नष्ट हो जाती हैं जिससे आगामी खरीफ की फसलों मे खरपतवार कम उगते है। एवं भूमि मे जलग्रहण क्षमता मे भी वृद्धि हो जाती है। पंरतु किसान भाई अधिक गहरी जुताई करने से नुकसान भी होता है क्योंकि अधिक गहराई पर जुताई कराने से अनउपजाऊ मिट्टी ऊपर आ जाती है जिससे फसल के उत्पादन मे कमी आ जाती है इसलिये किसान भाईयों एक निष्चित गहराई पर ही गहरी जुताई करवायें।

चैपाल में होगा आवेदन पत्रों का निराकरण 

पन्ना 10 मई 13/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने राजस्व अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में चैपाल लगाकर आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन चैपालों में आमजनता से निःशुल्क खसरा एवं ऋण पुस्तिका वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा छात्रवृत्ति वितरण की जानकारी ली। गंभीर बीमारी से पीडित गरीब रोगियों को राज्य बीमारी सहायता तथा अन्य रोगियों को मुख्यमंत्री स्वैच्दानुदान मद से सहायता के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करें। चैपाल के माध्यम से गांव में पेयजल व्यवस्था, केरोसिन तथा खाद्यान्न के वितरण, मजदूरी भुगतान, मजदूरों के पंजीयन, पोषण आहार वितरण की भी जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे सहित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।                  

जिला चिकित्सालय का संचालक स्वास्थ्य ने किया निरीक्षण
  • स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के होंगे पूरे प्रयास-संचालक स्वास्थ्य


पन्ना 10 मई 13/स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने उद्देश्य से संचालक स्वास्थ्य श्री संजय गोयल तथा संचालनालय स्वास्थ्य के अधिकारियों ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। दल ने सामुदायिक स्वास्थ्य अजयगढ़ तथा बराछ का भी निरीक्षण किया। श्री गोयल ने जिला चिकित्सालय के लेबर रूम, शिशु तथा महिला वार्ड, भण्डार कक्ष, नवजात शिशु, उपचार केन्द्र तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया, संचालक एन.आर.एच.एम. डाॅ. जे.एल. मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जी.पी. सिंह, सिविल सर्जन डाॅ. राजेश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संचालक श्री गोयल ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से अनोपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। पोषण पुनर्वास केन्द्र तथा लेबर रूम में व्यवस्थाएं संतोषजनक है। महिला वार्ड में कुलर बन्द पाए गए इन्हें तत्काल चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। उपचार व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय से सभी तरह का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। यहां कोई डाक्टर तथा अन्य कर्मचारी संलग्न नही रहेगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में शीघ्र ही 15 से 20 डाक्टर पदस्थ किए जाएंगे। इससे डाक्टरों की कमी नही रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बराछ में पदस्थ डा. दीपक गुप्ता तथा बीएमओ डाॅ. अभिषेक जैन की लापरवाही उजागर हुई। इन्हें कारण बताओ नोटिस देकर कार्यवाही की जा रही है। रोगियों के भोजन के मीनू का पालन न होने के संबंध में उन्होंने कहा कि अब मीनू के अनुसार ही रोगियों को भोजन मिलेगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नही की जाएगी। कलेक्टर लापरवाहों पर कठोर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में व्यवस्थाएं अच्छी हैं। इसमें पूरी क्षमता के साथ बच्चों को भर्ती करके उनके पोषण स्तर में सुधार किया जाएगा। व्यवस्थाओं में लगातार सुधार हो रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: