पाकिस्तान में 11 मई को ही होंगे चुनाव : कयानी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 मई 2013

पाकिस्तान में 11 मई को ही होंगे चुनाव : कयानी


पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने जनता को आश्वस्त किया है कि देश में आम चुनाव 11 मई को ही होंगे। इसे लेकर वे किसी संदेह या भ्रम का शिकार न हों। एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, कयानी ने मंगलवार को सेना मुख्यालय में 'युआम-ए-शुहादा' (शहीद दिवस) पर आयोजित समारोह में कहा, "हमें आम चुनाव को लेकर किसी तरह की गलतफहमी या संशय नहीं पालना चाहिए।"

आम चुनाव को स्वर्णिम अवसर करार देते हुए कयानी ने कहा कि यह देश को वास्तविक लोकतांत्रिक मूल्यों की ओर ले जा सकता है। लोकतंत्र व तानाशाही के बीच आंख-मिचौली के खेल को समाप्त करने के लिए केवल कानून की नहीं, बल्कि लोगों की जागरूकता एवं सहभागिता की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "यदि हम सामुदायिक, भाषाई तथा साम्प्रदायिक सोच से ऊपर उठकर ईमानदारी, शुचिता, योग्यता एवं गुणवत्ता के आधार पर मतदान करते हैं तो न तो तानाशाही का खतरा होगा और न ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की अक्षमता को लेकर कोई शिकायत होगी।"

कोई टिप्पणी नहीं: