सारण में आत्महत्या की कोशिश में महिला ने गंवाईं बेटियां - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 मई 2013

सारण में आत्महत्या की कोशिश में महिला ने गंवाईं बेटियां


बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया जिसमें उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। महिला और उसकी एक बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। सारण के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि गोड़ गांव निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन अक्सर शराब पीकर घर आता था। वह बेरोजगार था तथा इस बात को लेकर घर में विवाद होता था। पड़ोसियों के मुताबिक, मंगलवार रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ और इसी से परेशान होकर सलाउद्दीन की पत्नी ने देर रात अपनी तीन बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि सभी को गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार सुबह दो बेटियों की मौत हो गई। इनकी उम्र क्रमश: दो और तीन वर्ष थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: