बांग्लादेश की संसद ने मंगलवार को शरीन शर्मिन चौधरी को स्पीकर चुन लिया। शरीन देश की पहली महिला और सबसे युवा स्पीकर चुनी गई हैं। अभी तक वे महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सांसदों ने चौधरी को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व में मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) संसद का बहिष्कार कर रही है।
सत्तारूढ़ अवामी लीग (एएल) ने एक अप्रत्याशित कदम के रूप में सोमवार की रात चौधरी का नाम स्पीकर पद के लिए प्रस्तावित किया। चौधरी एएल की अंतर्राष्ट्रीय सचिव भी हैं। यह पद अब्दुल हमीद के राष्ट्रपति के बनने के बाद से रिक्त था। हमीद, राष्ट्रपति जिलुर रहमान के निधन के बाद 24 अप्रैल को राष्ट्रपति बने थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें