पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह अस्पताल में मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 मई 2013

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह अस्पताल में मौत.

एक सप्ताह पहले जम्मू की कोट बलावल जेल में हमले के बाद गंभीर रूप से जख्मी हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे सनाउल्लाह ने दम तोड़ दिया था। भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग को इस बारे में सूचना दे दी है। शव को पाक भेजने पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रवक्ता मंजूर मेमन ने सनाउल्लाह पर जेल में हुए हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि सनाउल्लाह के शव को हमें सौंप दिया जाए ताकि पाकिस्तान में उसकी अंतिम यात्रा संपन्न हो सके। मेमन ने यह भी कहा कि हमारे नागरिक पर भारतीय जेल में साजिश के तहत हमला किया गया और इस कदर मारा गया कि मौत हो गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग को खारिज कर दिया है।

3 मई को जम्मू की जेल में कहासुनी के बाद भारतीय कैदी विनोद ने सनाउल्लाह को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे तुरंत जम्मू मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उसी दिन चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। उस समय से वह कोमा में था। आईसीयू में रखने के बाद उसे जॉन्डिस हो गया था और किडनी ने भी काम करना बंद कर दिया था। 2 दिन पहले ही पाकिस्तान से परिवार वाले सनाउल्लाह खान को देखने आए थे। परिवारवालों की मौजूदगी में चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं: