भ्रष्टाचार से भरा है यूपीए का गिलासः नरेंद्र मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

भ्रष्टाचार से भरा है यूपीए का गिलासः नरेंद्र मोदी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मनमोहन सिंह सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपीए का गिलास भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। एक कार्यक्रम के दौरान मोदी ने कहा, ‘पिछले नौ साल में यूपीए का गिलास भ्रष्टाचार से पूरी तरह भर चुका है। अब इसमें विश्वास के लिए कोई जगह नहीं बची है। दुर्भाग्य से आम आदमी को भ्रष्टाचार से भरे इसी गिलास में से कुछ लेना पड़ता है।’ मोदी ने कहा कि देश में इस समय खराब शासन के चलते नीति निर्धारण प्रक्रिया को लकवा मार गया है। उन्होंने केंद्र पर अपने फायदे के लिए सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि पिछले हफ्ते जब इंफोसिस ने गुजरात की तारीफ की तो उन्हें 500 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस थमा दिया गया। 

सोशल मीडिया की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि इससे आम आदमी को भी आवाज मिली है। उन्होंने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोशल मीडिया सभी पर तकनीक का बड़ा प्रभाव दिखाई देता है। इसे सोशल मीडिया की जीत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सोशल मीडिया से मुकाबला करने के लिए प्रिंट मीडिया संगठनों को ऑनलाइन न्यूजपेपर शुरू करने पड़े। अब लोगों को किसी भी घटना की जानकारी सिर्फ 24 सेकेंड में मिल जाती है जबकि पहले इसके लिए 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ता था।’ सोशल मीडिया पर सेंसरशिप लगाने की अप्रत्यक्ष रूप से आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार को इसे स्वीकार करना ही होगा। अगर शासन और तकनीक एक-दूसरे को स्वीकार नहीं करेंगी, तो एक बड़ा अंतर पैदा हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: