आईपीएल से सन्यास ले सकते हैं द्रविड़ !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

आईपीएल से सन्यास ले सकते हैं द्रविड़ !!


राजस्थान रायल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने संकेत दिया है कि इस वर्ष बाद में होने वाले चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 के बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से सन्यास ले सकते हैं। आईपीएल के अगले संस्करण में खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं 41 साल का हूं, 12 महीने का समय एक लम्बी अवधि है। " राजस्थान रायल्स 17 सितम्बर से भारत में होने जा रहे चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 के लिए क्वोलीफाई कर चुकी है, लिहाजा द्रविड़ ने कहा है कि सम्भवत: वह इस टुर्नामेंट के बाद आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

ईडन गरडस में शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में मुम्बई इंडियंस से उनकी टीम को मिली हार के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, "सौभाग्यवश हमने चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया है, इसलिए मैं कुछ महीने और खेलूंगा।"

आईपीएल के 89 मैचों में 2,174 रन बना चुके द्रविड़ ने इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह अपनी टीम के साथ अपने भविष्य के बारे में चर्चा करना चाहते हैं। राहुल क्रिकेट के अन्य सभी प्रारूपों से पहले ही सन्यास ले चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: