आतंकियों का महत्वपूर्ण स्थलों पर हमले की योजना. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 मई 2013

आतंकियों का महत्वपूर्ण स्थलों पर हमले की योजना.


संसद में मंगलवार को बताया गया कि नौ फरवरी को अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद 'यूनाइटेड जेहाद काउंसिल' से जुड़े नौ आतंकी संगठनों ने भारत में जेहाद की घोषणा की है. लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन ने भी भारत के महत्वपूर्ण स्थलों पर बड़े आतंकी हमले करने की योजना बनाई है.

गृह राज्यमंत्री आर.पी.एन. सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा कि सरकार आतंकवादियों या आतंकवादी संगठनों द्वारा भारत के किसी भी हिस्से में आतंकी हमला करने की योजना को नाकाम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी कहा कि संभावित आतंकी हमलों से संबंधित किसी भी योजना या धमकी के बारे में मिली खुफिया जानकारी से राज्य सरकारों को अवगत कराया जा रहा है.

सिंह ने कहा, 'सरकार के मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) को मजबूत किया गया है और पुनर्व्यवस्थित किया गया है, ताकि वह चौबीसों घंटे काम कर सके तथा अन्य खुफिया एजेंसियों से खूफिया जानकारी साझा कर सके. सुरक्षा से संबंधित खूफिया जानकारियों को संबंधित राज्यों को बताया जा रहा है. इससे कई बड़े आतंकी घटनाओं पर काबू पाने में कामयाबी मिली है.' उन्होंने बताया कि 'कश्मीर न्यूज सर्विस' को इसी वर्ष नौ फरवरी को फोन कर लश्कर के प्रवक्ता ने अफजल की फांसी का बदला लेने के लिए भविष्य में आतंकी हमला करने की धमकी दी थी.

कोई टिप्पणी नहीं: