शरीफ-कयानी मुलाकात पाकिस्तान के लिए अच्छा संकेत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 मई 2013

शरीफ-कयानी मुलाकात पाकिस्तान के लिए अच्छा संकेत


 पाकिस्तान के एक अखबार ने रविवार को सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी की परंपरा तोड़ कर देश की अगली सरकार के संभावित मुखिया नवाज शरीफ से मुलाकात करने की सराहना की है। न्यूज इंटरनेशनल ने अपने संपादकीय में कहा है, "व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए देश के भीतर संकट मुक्त सहज हस्तांतरण के लिए यह मुलाकात एक शुभ संकेत है।"

अखबार ने कयानी द्वारा शरीफ के आवास पर जा कर मुलाकात करने को पाकिस्तान के इतिहास में अप्रत्याशित करार दिया है।  संपादकीय में कहा गया है, "अन्य देशों में यह आम बात है, लेकिन पाकिस्तान में नहीं। पाकिस्तान में सेना प्रमुख हमेशा से सत्ता की धुरी के रूप में देखे गए और कई ने इस तरह का आचरण भी किया। सेना प्रमुख को कभी भी 'लोकतांत्रिक सरकारों' के साथ घुलते मिलते नहीं देखा जा सकता।"

इसमें कहा गया है कि जनरल कयानी ने पिछले पांच वर्षो के दौरान जिस तरह का संयम और धर्य का प्रदर्शन किया है, उससे साबित होता है कि स्थितियां बदलेंगी। कयानी और शरीफ के बीच शनिवार को कुछ घंटों की मुलाकात हुई और दोनों ने साथ में भोजन भी किया। मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई इसका खुलासा नहीं किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: