रोहतास में ट्रक ने 2 पुलिसकर्मियों को कुचला, मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जून 2013

रोहतास में ट्रक ने 2 पुलिसकर्मियों को कुचला, मौत


बिहार के रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक ट्रक ने गश्त कर रहे पुलिस दल के दो जवानों को कुचल दिया और दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सासाराम-चौसा पथ पर डिभिया और सिरिसिया गांव के बीच पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिस गश्ती दल के दो जवानों को एक ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में मोतिहारी निवासी विशेष कार्य बल के जवान राजेश्वर पांडेय और झारखंड निवासी जिला पुलिस बल के जवान रामू सोरेन शामिल हैं। 

रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने बताया कि पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा वाहन की तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: