महंगाई दर घट कर 4.7 फीसदी हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जून 2013

महंगाई दर घट कर 4.7 फीसदी हुई


थोक मूल्य आधारित महंगाई दर मई महीने में घटकर 4.7 फीसदी हो गई। यह दर पिछले महीने 4.89 फीसदी और पिछले साल मई में 7.55 फीसदी थी। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर में पिछले कुछ महीनों में लगातार नरमी दर्ज की गई है। इससे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति में नरमी बरतने की उम्मीद जगी है। रिजर्व बैंक 17 जून को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करने वाला है। इससे पहले की लगातार तीन समीक्षाओं में बैंक ने मुख्य ब्याज दर में कटौती की है।

ताजा महंगाई दर में नरमी का प्रमुख कारण विनिर्मित और प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में धीमी वृद्धि है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा यहां जारी आंकड़ों के मुताबिक मई महीने में विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दर घट कर 3.11 फीसदी रही, जबकि प्राथमिक वस्तुओं के लिए यह दर घटकर 6.65 फीसदी रही। खाद्य महंगाई दर घटकर 8.25 फीसदी रही।

ईंधन और बिजली क्षेत्र में महंगाई दर 7.87 फीसदी रही। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा इस सप्ताह के शुरू में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर घटकर 9.31 फीसदी रही, जो पिछले महीने 9.39 फीसदी थी और मार्च में 10.39 फीसदी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: