इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में हारी सायना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में हारी सायना

पिछले चार वर्ष से लगातार इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल इस वर्ष टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में नाकामयाब रहीं। दूसरी विश्व वरीय सायना को इंडोनेशिया ओपन के महिला एकल के सेमीफाइनल में शनिवार को उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी जर्मनी की जुलियन शेंक ने 21-12, 13-21, 14-21 से हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त शेंक ने सायना को इस्तोरा गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में हुए मुकाबले में 51 मिनट में मात दे दी। शेंक और सायना के बीच यह 12वां मुकाबला था जिसमें सायना को चौथी बार हार का सामना करना पड़ा, जबकि सायना ने शेंक को आठ बार मात दी है। इससे पहले सायना ने शुक्रवार को खेले गए मैच में स्पेन की कारोलिना मार्टिन को 21-16 21-19 से हराया था।

कोई टिप्पणी नहीं: