तेलंगाना राज्य के अतिरिक्त कुछ स्वीकार नहीं : टीआरएस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

तेलंगाना राज्य के अतिरिक्त कुछ स्वीकार नहीं : टीआरएस


तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने शनिवार को कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य के अतिरिक्त उसे कुछ भी स्वीकार नहीं है। टीआरएस के विधायक के. तारकरामा राव ने कहा कि क्षेत्र के लोग पृथक राज्य के अतिरिक्त और कुछ स्वीकार नहीं करेंगे। उनकी यह प्रतिक्रिया इस तरह की खबरें के बाद आई है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व तेलंगाना के लिए पैकेज पर विचार कर रहा है।

टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के बेटे तारकरामा राव ने कहा, "वे सीमांध्र (रायलसीमा व आंध्र क्षेत्र) के लिए पैकेज देते रहें, लेकिन तेलंगाना के लोगों को पृथक राज्य ही चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कोर कमेटी के कुछ सदस्य पैकेज का प्रस्ताव रख रहे हैं, जो सीमांध्र के पूंजीपतियों के हाथों बिक चुके हैं।

इस बीच, आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के तेलंगाना क्षेत्र के नेताओं ने इस मुद्दे पर भविष्य की रणनीतियां बनाने के लिए बैठक की। बैठक के बाद राज्य के पंचायती राज मंत्री के. जना रेड्डी ने कहा कि वे पृथक तेलंगाना राज्य के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। लेकिन वे संयम बरतते हुए और केंद्र सरकार के साथ सहयोग करते हुए इस मुद्दे का समर्थन चाहते हैं।

रेड्डी ने एक बार फिर अपनी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाने और समस्या का जल्द समाधान ढूंढ़ने की मांग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आगामी रणनीति की चर्चा के लिए कांग्रेस नेताओं की अगली बैठक 18 जून को होगी। तेलंगाना क्षेत्र से कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी ने शुक्रवार को तेलंगाना मार्च के दौरान पुलिस बल के इस्तेमाल के लिए मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी की आलोचना की।

कोई टिप्पणी नहीं: