लोस चुनाव से पहले ही गठित होगा तीसरा मोर्चा : शिवपाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

लोस चुनाव से पहले ही गठित होगा तीसरा मोर्चा : शिवपाल

लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में जहां जुबानी तकरार तेज होती जा रही है, वहीं भाजपा का माहौल मोदीमय होने के बाद से उसके विरोधी दल अपनी-अपनी तरह से राय जाहिर कर रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) को नहीं लगता कि मोदी यहां कुछ चमत्कार दिखा पाएंगे। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले ही तीसरा मोर्चा की प्रबल संभावना जताई है। शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही तीसरे मोर्चे का गठन हो जाएगा। यह किसके नेतृत्व में बनेगा, इसका फैसला मुलायम सिंह यादव करेंगे। 

मेरठ में संवाददताओं से बातचीत के दौरान सपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा जोरदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को देश की सौतन बताया। शिवपाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात को जख्मी करने के बाद देश को जख्मी करने निकले हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। यहां की जनता भाजपा और मोदी के असली चेहरे को पहचानती है। 

राज्य की सड़कों की दुर्दशा को नकारते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि काम तेजी से हो रहा है। सिंचाई विभाग के लंबित कार्यो का कारण उन्होंने धन की कमी बताया।  उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद अपराध में कमी आई है। अब अधिकारियों पर कोई दबाव नहीं है। बड़े अपराधी लगातार जेल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा विद्युत आपूर्ति के मामले में बेहद गंभीर है। पिछली सरकार में सपा ने इसमें सुधार के प्रयास शुरू किए थे, लेकिन मायावती सरकार ने उन योजनाओं को खत्म कर दिया। अब फिर से प्रयास हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: