हॉलीवुड अभिनेता आर्नोल्ड श्वात्जेनेगर फिल्म 'टर्मिनेटर 5' में काम करने के लिए तैयार हैं। वह फिल्म की शूटिंग को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, 65 वर्षीय आर्नोल्ड फिल्म में हत्यारे साईबोर्ग की अपनी पुरानी भूमिका में दिखाई देंगे। अर्नोल्ड 2003 में सबसे पहले फिल्म 'टर्मिनेटर 3 : राइज ऑफ द मशीन्ज' में इस भूमिका में दिखाई दिए थे।
आस्ट्रेलिया में सेंचुरी फिनांशियल एज्युकेशन सम्मिट के दौरान आर्नोल्ड ने कहा था, "मुझे बेहद खुशी है कि निर्माता मुझे 'टर्मिनेटर 5' में टर्मिनेटर की मुख्य भूमिका में लेना चाहते हैं। हम जनवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। मुझे गर्व है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं।" गौरतलब है कि श्वात्जेनेगर ने फिल्म के चौथे संस्करण 'टर्मिनेटर साल्वेशन' में अभिनय नहीं किया था, उस दौरान वह कैलिफोर्निया के गवर्नर के पद पर आसीन थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें