प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) तीसरी बार भी सत्ता में आएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल आठ नए मंत्रियों द्वारा राष्ट्रपति भवन में सोमवार को शपथ ग्रहण करने के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "मुझे हमेशा से पूरा विश्वास रहा है कि संप्रग के रूप में हम तीसरी बार सत्ता में आएंगे और देश की जनता एक बार फिर हम में विश्वास दिखाएगी।"
कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग का केंद्र सरकार के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। आगामी लोकसभा चुनाव अगले वर्ष 2014 में होने वाले हैं। जनता दल (युनाइटेड) के भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने पर उन्होंने कहा, "यह उनका आंतरिक मामला है।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें