नीतीश को 4 निर्दलीय विधायकों का साथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जून 2013

नीतीश को 4 निर्दलीय विधायकों का साथ


गठबंधन से अलग होने और बुधवार को बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल करने के पूर्व सोमवार को पटना में हुई जनता दल (युनाइटेड) की बैठक में चार निर्दलीय विधयकों के भाग लेने के बाद यह साफ हो गया है कि इन चारों विधायकों का नीतीश को समर्थन मिलना तय हो गया है। जद (यू) के एक नेता ने बताया कि निर्दलीय विधायक विनय बिहारी, पवन कुमार जायसवाल, दुलालचंद्र गोस्वामी और सोमप्रकाश सिंह बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अध्यक्ष शरद यादव के अलावे पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद सहित कई नेता उपस्थित थे। बैठक में भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। 

बिहार में 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा में जद (यू) के 118 विधायक हैं और उन्हें बुधवार को विश्वास मत हासिल करना है। विश्वास मत के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। जद(यू) के 118 के अलावे भाजपा के 91, राष्ट्रीय जनता दल के 22, कांग्रेस के चार, लोक जनशक्ति पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक-एक तथा निर्दलीय विधायकों की संख्या छह है।

कोई टिप्पणी नहीं: