उत्तराखंड में फंसे सभी को बाहर निकाला जाएगा : लेफ्टिनेंट जनरल चैत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जून 2013

उत्तराखंड में फंसे सभी को बाहर निकाला जाएगा : लेफ्टिनेंट जनरल चैत


केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल चैत ने शुक्रवार को कहा कि सेना उत्तराखंड के बाढ़ व भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे हर किसी को बाहर निकालेगी। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि सेना भगवान नहीं है और इसके साथ ही अभियान की सफलता के लिए दुआ करने की लोगों से अपील की। लेफ्टिनेंट जनरल चैत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वहां अब किसी की मौत नहीं होगी। हम वहां फंसे सभी को बाहर निकाल लेंगे। हम प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की हरसंभव कोशिश करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा, "हम भगवान नहीं हैं, हम युद्ध, शांति या प्राकृतिक आपदा हर परिस्थति में देशवासियों की सेवा करने के लिए हैं।"

उन्होंने इस अभियान में सफलता के लिए लोगों से 'दुआ' करने का भी अनुरोध किया। लेफ्टिनेंट जनरल चैत ने कहा कि राहत अभियान के लिए सेना के सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिनमें से प्रत्येक जवान अकेले चार लोगों के बराबर है। उन्होंने कहा, "200 लोग 2,000 लोगों के बराबर हैं। ये सेना के सर्वाधिक उत्कृष्ट जवान हैं।" उन्होंने हालांकि राहत अभियान पूरा करने को लेकर कोई समय नहीं दिया। जनरल ने कहा कि सेना राहत एवं बचाव अभियान का दूसरा चरण शुक्रवार शाम से शुरू करेगी।

उन्होंने कहा, "लोगों को बाहर निकालने के लिए कई पुल बनाए गए हैं। हम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएंगे।" उन्होंने कहा कि करीब 500 लोग गंगोत्री में फंसे हैं, जबकि भैरोघाटी में 300 और हरसिल में 1,000 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, "गौरी कुंड में सेना के कुशल जवान अभियान चला रहे हैं। करीब 1,500 लोग फंसे हुए हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: