भाजपा बिहार में मंगलवार को मनाएगी विश्वासघात दिवस : सुशील मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जून 2013

भाजपा बिहार में मंगलवार को मनाएगी विश्वासघात दिवस : सुशील मोदी


 
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जनता दल (युनाइटेड) के अलग होने की घोषणा को बिहार के मतदाताओं के साथ विश्वासघात बताते हुए मंगलवार को विश्वासघात दिवस मनाने तथा उस दिन बिहार बंद रखने की घोषणा की है।
 

पटना में संवाददाता सम्मेलन में मोदी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में राजग को बहुमत मिला था, और नीतीश कुमार ने राजग विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए, उसके बाद जद(यू) का नेता चुने जाने के बाद बहुमत साबित करना चाहिए। 

मोदी ने कहा कि गठबंधन तोड़कर जद(यू) ने न केवल भाजपा के साथ, बल्कि पूरे बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि असल बात यह है कि आज एक पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाला है तो कई लोग घबरा गए हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे विश्वासघाती लोगों से अगले लोकसभा चुनाव में बदला लेने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं: