नीतीश के समर्थन में दलित मुसलमानों ने जुलूस निकाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जून 2013

नीतीश के समर्थन में दलित मुसलमानों ने जुलूस निकाला


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन तोड़ने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्णय के समर्थन में दलित मुसलमानों ने रविवार को यहां जुलूस निकाला। पसमांदा मुस्लिम महाज के बैनर तले सैकड़ों मुसलमानों ने इस मार्च में हिस्सा लिया। महाज के सदस्य महताब अंसारी ने कहा, "हम भाजपा और इसकी ओर से प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार नरेंद्र कुमार मोदी का विरोध करने के नीतीश कुमार के इस हिम्मत भरे फैसले का समर्थन करते हैं।"

महाज के दो नेता- अली अनवर अंसारी और सलीम परवेज को नीतीश का करीबी माना जाता है। अली अनवर जनता दल (युनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य हैं और परवेज जद (यू) के विधायक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: