आनेवाली हॉलीवुड फिल्म 'मैन ऑफ स्टील' में सुपरमैन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता हेनरी केविल ने जेम्स बांड फिल्म में एजेंट 007 की भूमिका के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन वह कहते हैं कि बांड की भूमिका के लिए अभिनेता डेनियल क्रेग सबसे बेहतरीन विकल्प थे। हालांकि ऑडिशन के आखिरी चरण में असफल हो जाने से केविल काफी निराश हुए थे, लेकिन वह यह बात स्वीकार करते हैं कि डेनियल क्रेग ने बांड फिल्मों की श्रृंखला 'कैसीनो रॉयल' 'क्वोंटम ऑफ सोलेस' और 'स्काईफॉल' में जेम्स बांड की भूमिका में बेहतरीन अभिनय किया।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार केविल ने कहा, "जब बांड की भूमिका के लिए मेरा चयन नहीं हुआ, मुझे बेहद निराशा हुई। लेकिन मैंने फिल्मों में डेनियल का काम देखा और मैं मानता हूं कि फिल्म निर्माताओं ने बिल्कुल सही व्यक्ति का चयन किया था। डेनियल कमाल के कलाकार हैं।"
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें