मुंगेर में अवैध हथियारों के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जून 2013

मुंगेर में अवैध हथियारों के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार


बिहार के मुंगेर जिला स्थित बरियारपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे अवैध पिस्तौलें बरामद की हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर संदेहास्पद स्थिति में मौजूद एक महिला को रोका और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चार अवैध पिस्तौलें और 20 गोलियां बरामद की गईं। 

मुंगेर के रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान मुंगेर की ही रहने वाली नूरजहां परवीन के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला हथियार लेकर पश्चिम बंगाल के बद्र्घमान जा रही थी। पुलिस फिलहाल नूरजहां से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि उसका पति भी हथियार तस्करी के मामले में नागालैंड की एक जेल में बंद है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: