समान विचारधारा से गठबंधन को कांग्रेस तैयार : माकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जून 2013

समान विचारधारा से गठबंधन को कांग्रेस तैयार : माकन


कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव अजय माकन ने सोमवार को कहा कि पार्टी समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जनता दल (युनाइटेड) के अलग होने के बाद बिहार की राजनीतिक परिस्थिति का बहुत सावधानी से अवलोकन कर रही है।  पद ग्रहण करने के बाद माकन ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि कांग्रेस बिहार में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

माकन ने अपनी पार्टी को 'सबसे युवा' बताया। कांग्रेस में सांगठनिक सुधार के तहत संगठन का हिस्सा बनने के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि जनता के और अधिक नजदीक पहुंचने के लिए कांग्रस का जोर संचार पर अधिक है। माकन ने यह भी कहा कि पार्टी में सभी पदाधिकारी औसतन 52 वर्ष की उम्र के हैं। अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे युवा पार्टी संगठन का गठन किया है। राहुल गांधी युवा नेता हैं और उनकी दृष्टि बहुत स्पष्ट है।

बिहार के संबंध में पूछे गए सवाल पर माकन ने कहा, "बिहार में जो कुछ हुआ है उसका देश पर दूरगामी असर पड़ेगा। हम परिस्थिति का सावधानी से अवलोकन कर रहे हैं। अभी इस पर कुछ कहना संभव नहीं है।"

कोई टिप्पणी नहीं: