राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में देखकर खुशी होगी : मनमोहन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जून 2013

राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में देखकर खुशी होगी : मनमोहन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखकर उन्हें खुशी होगी। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी को मेरी जिम्मेदारी लेते देखकर खुश होऊंगा।"

राष्ट्रपति भवन में सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल आठ नए मंत्रियों द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद मनमोहन सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उनका हमेशा से विश्वास रहा है कि राहुल गांधी में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का नेतृत्व करने की क्षमताएं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: