कांग्रेस ने जोशी, सोनी, माकन को बनाया महासचिव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जून 2013

कांग्रेस ने जोशी, सोनी, माकन को बनाया महासचिव


 अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने संगठन में फेरबदल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- अम्बिका सोनी, अजय माकन तथा सी. पी. जोशी- को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। माकन को संचार, प्रचार एवं प्रकाशन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जोशी को असम, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा अंडमान एवं निकोबार का प्रभारी बनाया गया है।

उधर, दिग्विजय सिंह से उत्तर प्रदेश का प्रभार वापस ले लिया गया है। उन्हें कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश का प्रभार दिया गया है। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कांग्रेस कार्य समिति के पुनर्गठन की भी घोषणा की है, जिसमें अब उक्त नए महासचिव भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने अपने संगठन में फेरबदल की घोषणा मंत्रिमंडल में फेरबदल से एक दिन पहले की है।

कोई टिप्पणी नहीं: