नरेंद्र मोदी पर फैसला नहीं बदलेंगे : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जून 2013

नरेंद्र मोदी पर फैसला नहीं बदलेंगे : भाजपा


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जनता दल (युनाइटेड) के अलग होने के कुछ ही देर बाद भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने के फैसले से पीछे नहीं हटेगी। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां कहा, "भाजपा अपने आंतरिक निर्णय स्वयं लेती है। जहां तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जुड़े मुद्दों की बात है तो हम इस पर राजग के साथ चर्चा करते हैं।"

नकवी ने कहा, "मोदी के बारे में जो भी निर्णय लिया गया है, हम उससे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे, चाहे राजग एक बार टूटे या 10 बार।" इस बीच, भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "राजग का टूटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।"

कोई टिप्पणी नहीं: