दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 15 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 15 जून)

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 20 जून 2013 को प्रातः 
  • 10.30 बजे दतिया में करेंगे अटल ज्योति योजना का शुभारंभ 
  • कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा स्थल निरीक्षण किया, अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 20 जून 2013 को प्रातः 10.30 बजे दतिया आयेंगे आप यहां मण्ड़ी प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में अटल ज्योति योजना का शुभारंभ करेंगे। जिला कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा मण्ड़ी प्रांगण पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। स्थल निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी, सी.ई.ओ. जिला पंचायत डा. रविकंात द्धिवेदी, अपर कलेक्टर श्री सुरेश शर्मा, एडीशनल एस.पी. आर.एस. प्रजापति, एस.डी.एम. दतिया श्री कमलेश भार्गव, ई.ई. पी.डब्लू.डी. श्री आर.एस. शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.जी. शुक्ला, ई.ई. पी.एच.ई. श्री जितेन्द्र मिश्रा, ई.ई. आर.ई.एस. श्री अतुल चतुर्वेदी, सी.ई.ओ. जनपद श्री सुबोध दीक्षित, तहसीलदार दतिया श्री संतोष तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे। कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंच व बैठक व्यवस्था पंडाल, प्रदर्शनी स्थल, आने जाने के रास्ते आदि व्यवस्थाओं को गंभीरता से देखते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. रविकांत द्धिवेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर उनसे सम्पर्क किया जा सकता हैं। कार्यक्रम स्थल पर एम्बेंलेस, फायर बिग्रेड, पानी के पाऊच, अस्थाई शौचालय, साफ-सफाई, रोशनी, आदि की अच्छी व्यवस्था रखने के निर्देश देते हुए पृथक-पृथक जिम्मेदारियां सौपी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा इंतजामातों का जायजा लिया:- पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एडीशनल एस.पी., एस.डी.ओ.पी. व टी.आई. को पृथक-पृथक जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखें। विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जायेगी:- सी.ई.ओ. जिला पंचायत डा. रविकांत द्धिवेदी ने बताया कि जनसम्पर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास की झांकी प्रस्तुत करते हुए विभागीय प्रदर्शनियां लगाई जायेगी। प्रदर्शनी प्रभारी एडीशनल सी.ई.ओ. जनपद श्री गुलवानी, श्रीमती जयन्ती अहिरवार, मनीष गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता आदि रहेंगे। 

जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित - 24 घंटे रहेगा कार्यरत 
  • जिले में कही पर भी अतिवृष्टि या बाढ़ की सूचना दूरभाष क्र. 235891 पर दी जा सकती हैं 


जिले में भारी वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए शासन निर्देशों के पालन में कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई हैं। यह कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा इसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। जिले में कहीं पर भी अतिवृष्टि या बाढ़ की सूचना इस कक्ष के दूरभाष क्रमांक 235891 पर दी जा सकती हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारी का यह दायित्व होगा कि वह प्राप्त सूचना को रजिस्टर में इन्द्राज करेगा तथा पुलिस कंट्रोल रूम एस.एल.आर. संबंधित एस.डी.एम. तथा जिले के प्रभारी अधिकारी राहत शाखा, आपदा प्रबंधन को तत्काल सूचना देगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: