खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 15 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 15 जून)

खंडवा जिले में पिछले साढ़े चार साल में एक अरब रूपये के शाला भवन स्वीकृत:- श्रीमती चिटनीस
  • स्कूल शिक्षा मंत्री ने खंडवा को दी सौगात


खंडवा (15 जून) - स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने आज खंडवा में सूरजकुंड हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन तथा परदेशीपुरा उर्दू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण के लिये भूमिपूजन किया। प्रत्येक की लागत एक करोड़ तैईस लाख रूपये है। श्रीमती चिटनीस ने आनंद नगर में छप्पन लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण भी किया। उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्रीमती चिटनीस ने कहा कि खंडवा और बुरहानपुर शिक्षा के क्षेत्र में पिछले साढ़े चार वर्षों में सर्वाधिक लाभान्वित जिलों में शामिल है। अकेले खंडवा में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान एक अरब रूपये से अधिक के शाला भवन स्वीकृत हुये हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, स्थानीय विधायक देवेन्द्र वर्मा, अशोक मिश्रा, सुंदर शर्मा, राजेश डोंगरे, डाॅ.श्रीराम परिहार, सुनील जैन भी उपस्थित थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती चिटनीस ने उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर वनमहोत्सव का शुभारंभ किया। सहायक वन संरक्षक आर.के.मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि बारिश प्रारंभ होने के साथ ही पूरे जिले में वृक्षारोपण किया जायेगा। उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये स्थानीय विधायक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान शिक्षा मंत्री ने जिले को स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सौगात दी हैं। उन्होंने रामनगर सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में हाई स्कूल उन्नयन की आवश्यकता से मंत्रीजी को अवगत कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि पहले विद्यालयों की छोटी-छोटी समस्याओं और माँगों के लिये भोपाल के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन जब से श्रीमती चिटनीस स्कूल शिक्षा मंत्री बनी हैं, खंडवा को कई विशेष सौगातें प्राप्त हुई हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती चिटनीस ने अपने संबोधन में कहा कि बुरहानपुर के बाद खंडवा प्रदेश का ऐसा पहला जिला है, जहाँ सर्वाधिक शाला भवन के काम स्वीकृत हुये हैं और विद्यालयों का उन्नयन हुआ है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान यहाँ सौ करोड़ से ऊपर के काम हुये हैं। पहले जिले में 28 हाईस्कूल थे, जो अब बढ़कर 44 हो गये हैं। जिले में पहले 31 हायर सेकेण्डरी स्कूल थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 53 हो गई हैं। जिले में पहले 367 माध्यमिक शालाएँ थी, जो अब बढ़कर 472 हो गई हैं। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर प्रगति के नये आयाम गढ़ रहा है। कृषि और उद्योग में निरंतर प्रगति के बाद अब म.प्र. मंगल प्रदेश बन गया है। खंडवा के कार्यक्रम के पश्चात् श्रीमती चिटनीस ने पुनासा ब्लाॅक के ग्राम बांगरदा में हाईस्कूल भवन के निर्माण के लिये भूमिपूजन किया। यह भवन 56 लाख रूपये की लागत से बनाया जायेगा। क्षेत्रीय विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि पुनासा क्षेत्र प्रगति के निरंतर नये आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बांगरदा में शीघ्र ही पशु औषधालय प्रारंभ हो जायेगा। कार्यक्रम में एस.डी.एम. खंडवा हरीसिंह चैधरी, लोक निर्माण विभाग के परियोजना क्रियान्वयन इकाई के कार्यपालन यंत्री एस.के.सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आर.के.उपाध्याय, डी.पी.सी. पी.एस.सोलंकी, अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: