जस्टिस श्री सक्सेना आज नीमच में
नीमच 15 जून 2013, म.प्र. मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री ए.के.सक्सेना आज 16 जून को नीमच आएगें। मानव अधिकार आयोग मित्र श्री भानु दवे ने बताया कि न्यायमूर्ति श्री सक्सेना आज 16 जून रविवार को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस नीमच पहुंचेगें। और वे यहां आयोग मित्र एवं आमजनों से भेंट करने के बाद शाम 4 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
नीमच 15 जून 2013, कलेक्टर श्री विकास सिह नरवाल के निर्देशानुसार वर्षाकाल में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए तहसील कार्यालय नीमच में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस कक्ष का दूरभाष नं. 07423-227316 रहेगा। यह बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घण्टें क्रियाशील रहेगा। इस कक्ष के प्रभारी अधिकारी, उपपंजीयक श्री हीरालाल वर्मा रहेगंें। सहायक अधिकारी राजस्व निरीक्षक श्री आर.डी.मिश्रा एवं श्री आर.एस.दौहरे रहेगंे।
वाहन किराए पर लेने हेतु निविदा आमंत्रित
नीमच 15 जून 2013, जिला पंचायत नीमच द्वारा म.न.रे.गा. के कार्याे के क्रियान्वयन एवं सुपरविजन के लिए एक इनोवा वाहन मासिक किराये पर लिया जाना हैं। इनोवा माॅडल 2011 या उसके बाद का हो। उसके वाहन मालिकों से निर्धारित प्रपत्रों में शीलबंद निविदाएं 24 जून सोमवार को शाम 4 बजे तक आमंत्रित की गई है। प्राप्त निविदाएं उसी दिन शाम 4ः30 बजे खोली जावेगी। कोरे निविदा प्रपत्र 21 जून शुक्रवार को शाम 4 बजे तक 200 रूपये शुल्क जमा कर कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं शर्ते जिला पंचायत कार्यालय नीमच में देखी जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें