दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जून 2013

दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 जून)

गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ होगा - मुख्यमंत्री श्री चैहान 
  • दतिया में अटल ज्योति अभियान का हुआ शुभारंभ 
  • दतिया में ओवर ब्रिज और बड़ौनी को तहसील का दर्जा 


मध्यप्रदेश के सभी बी.पी.एल. उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल माफ किया जायेगा। साथ ही किसानों को गेंहॅॅू कि भांति धान में भी डेढ़ सौ रूपये प्रति क्विंटल बोनस राशि दी जायेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा आज दतिया जिले में अटल ज्योति अभियान के शुभारंभ अवसर पर की गई। दतिया कृषि उपज मण्ड़ी प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने गांवो को चैबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने के महत्वकांक्षी अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तीस करोड़ रूपये निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता एवं चैक वितरित किये। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्र, ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, क्षेत्रीय सांसद श्री अशोक अर्गल, विधायक डा. आशाराम अहिरवार, श्री राधेलाल बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विशुन सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाह तथा जिलाध्यक्ष श्री जगदीश सिंह यादव आदि जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि जिस तरह किसानों के बकाया बिजली बिल का शत प्रतिशत सरचार्ज तथा मूल बिल की आधी राशि माफ कर दी गई हैं। उसी तरह गरीबी का बकाया बिजली बिल भी पूरा माफ कर दिया जायेगा। साथ ही किसानों को अब हर महीने बिजली बिल देने की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए 12 सौ रूपये प्रति हार्स पावर प्रति वर्ष की दर निर्धारित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चैबीस घंटे बिजली मिलने से प्रदेश का हर गांव दुनिया से जुड़ जायेगा। जिससे सर्वागीण विकास का मार्ग ख्ुालेगा। उन्होंने कहा कि बिजली की मदद से कुटीर उद्योग स्थापित हो सकेगे। क्योंकि केवल खेती से सभी को रोजगार नहीं मिल सकता। उन्होंने उद्योग, धंधों के लिये युवाओं का आह्वान करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके केवल बेटियां होगी ऐसे माता-पिता की उम्र 60 से ज्यादा होने पर उन्हें राज्य सरकार पेंशन देगी। इसी तरह जो बुर्जग निराश्रित हैं उनका भोजन मध्यान्ह भोजन के साथ बनेगा। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सभी को दवाईयां निःशुल्क मिलेगी तथा उनकी पैथलोजिकल जांच भी मुफ्त होगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए किये गये प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए एक रूपये किलो गेंहूॅ, दो रूपये किलो चावल, एक एक रूपये किलो आयोडीन युक्त नमक देने में किसी भी तरह की कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले पांच वर्ष में दतिया के चहुॅमुखी विकास के लिए भरपूर पैसा दिया हैं। इससे पेयजल जैसी समस्या का समुचित समाधान हो सका हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही दतिया में ओवर ब्रिज, छोटी बड़ौनी में तहसील तथा बसई में टप्पा तहसील खोलने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार ने साढ़े 23 हजार करोड़ रूपये खर्च करके बिजली की अधोसरंचना विकास के कार्य किये गये है। इससे जुलाई 2013 के पहले सप्ताह तक प्रदेश के सभी गांवों को चैबीस घंटे बिजली उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्हांेंने कहा कि वर्ष 2018 तक प्रदेश में इतनी बिजली पैदा होगी कि दूसरे प्रदेश को बेंची जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने दी सौगात:- मुख्यमंत्री ने दतिया शहर में दिनारा रोड़ पर ओवर ब्रिज बनाने की सैधांतिक स्वीकृति की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने बड़ौनी में तहसील, बसई में टप्पा तहसील तथा कन्य महाविद्यालय में बी.काॅम की कक्षायें शुरू करने की घोषणा की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर तथा एल.ई.डी. टी.व्ही. के जरिये अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीएमडी श्री नीतेश व्यास ने स्वागत किया। इसके पहले नगर में जगह-जगह विभिन्न वर्गो द्वारा मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सरपंचो को अटल ज्योति अभियान के ध्वज और किट वितरित किये। इस मौके पर संभागायुक्त श्री के.के. खरे, पुलिस महानिरीक्षक श्री एम.एम. अफजल, डी.आई.जी. श्री डी.के. आर्य, कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी आदि अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी। 

स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्ततम मिश्रा आज विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे 

मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा आज  दिनांक 21 जून 2013 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप प्रातः 9 दतिया निवास पर आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आप दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे एंव वापिस निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.10 बजे से अपरान्ह 2.55 बजे तक आपका समय निवास पर आरक्षित रहेगा। सायं  3.15 बजे से सायं 7.45 बजे तक आप दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे आप दतिया के वकीलों के साथ श्री राजेन्द्र तिवारी एडवोकेट के निवास पर भोजन करेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के आगमन पर शहर में भव्य स्वागत 

अटल ज्योति अभियान के शुभारंभ अवसर पर दतिया पधारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का हैलीपेड सिविल लाईन से कार्यक्रम स्थल मण्ड़ी प्रांगण तक भव्य स्वागत हुआ। विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजें, संस्थाओं व जगह-जगह पर तोरण द्वार बनाकर मुख्यमंत्री श्री चैहान का स्वागत किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, खनिज एवं ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला आपके साथ उपस्थित रहे। पुलिस लाईन के पीछे बने हैलीपैड पर हैलीकोप्टर से उतरने के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का सिविल लाईन पर श्री परवेज खाॅन द्वारा स्वागत किया तथा श्री पवन अहिरवार के नेतृत्व में अहिरवार समाज तथा पाल महासभा के पदाधिकारियोंए, श्री अशोक फौजी, श्री पप्पू सिजरिया ने अपने-अपने स्वागत द्वार बनाकर स्वागत किया। अनामय आश्रम के पास श्री आशीष गुर्जर व श्री गौरव दांगी के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इस दौरान डाईट दतिया के सामने शालेय शिक्षा विभाग, संविदा अध्यापक संघ तथा अनय शिक्षक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चैहान का स्वागत किया गया। श्री प्रणव ढेंगुला द्वारा भी अनामय आश्रम के समीप स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती सावित्री सिंह के निवास पर मुख्यमंत्री श्री चैहान का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। मण्ड़ी अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जीतू कमरिया, एक्सिस बैंक के पास श्री बाॅबी राजा, उद्गंवा मण्डल द्वारा श्री राकेश भार्गव व बड़ौनी मण्डल द्वारा श्री बड़े राजा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसी प्रकार सीतासागर के सामने महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुलक्षण गांगोटिया व श्रीमती कुमकुम भट्ट के साथ अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया। इसीक्रम में सीतासागर के पास ही धर्मवीर सिंह दांगी मण्ड़ी उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दांगी समाज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया। जयगुरूदेव के अनुयाईयों द्वारा शाकाहार का संदेश देते हुए स्वागत किया। काॅन्वेन्ट स्कूल के पास क्षत्रिय समाज, संविदा शाला शिक्षक संघ, भागवत कथा पदाधिकारी, सिंधी समाज, कोरी समाज, मांझी समाज, गहोई वाटिका के सामने गहोई समाज द्वारा स्वागत किया गया। अनुसूचित जनजाति मोगिया समाज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्वाधिक आकर्षण वंशकार समाज के स्वागत में रहा। श्री रामदास झस्या के नेतृत्व में वंशकार समाज द्वारा वंास की डलियों को क्रमशः कलश बनाकर स्वागत किया। स्वागत के क्रम में शहर अध्यक्ष श्री संतोष कटारे, श्री दीपक सोनी, बैंक एसोशियेसन श्री रामकुमार दांगी सहकारिता संघ द्वारा अपने-अपने तोरणद्वार लगाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चैहान का काफिला राजगढ़ चैराहा पास होने के पश्चात् साहू समाज, कुशवाह समाज, प्रजापति समाज, चित्रगुप्त समाज, श्री लख्खा टिलवानी, अग्रवाल समाज आदि ने स्वागत किया। नगर पालिका के समक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एस.सी जैन द्वारा स्वागत किया गया तदुपरांत बस एसोशियेशन की ओर श्री तुलसी मोटवानी व श्री भरत यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बस स्टैण्ड के सामने ही मुस्लिम समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का गर्मजोशी से इसतकबाल किया। मण्ड़ी प्रांगण में प्रवेश के पूर्व श्री हरीओम यादव, श्री मनमोहन तिवारी तथा प्रवेश के पश्चात् मण्ड़ी पदाधिकारियों व सचिव श्री हेंमत श्रीवास्तव आदि द्वारा स्वागत किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के दतिया आगमन पर हैलीपेड पर अगवानी की गई 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के दतिया आगमन के दौरान स्थानीय पुलिस लाईन के पीछे ग्राउण्ड़ में बने हैलीपेड पर पुष्पहारों से स्वागत कर अगववानी की गई। अगवानी के दौरान मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा तथा क्षेत्रीय सांसाद श्री अशोक अर्गल, डा. आशाराम अहिरवार, विशेष रूप से मौजूद रहे। अगवानी करने वालों में प्रमुख रूप से संभागायुक्त श्री के.के. खरे, आई.जी. श्री एस.एफ. अफजल, डी.आई.जी. श्री डी.के. आर्य, कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जगदीश सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विशुन सिंह यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद पुजारी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री राधाकांत अग्रवाल, ग्वालियर के समाज सेवी श्री वेदप्रकाश शर्मा, जिला पंचयत उपाध्यक्ष श्री कमलेश गतवार, श्री प्रदीप अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाह, श्री सुनीत महते, डा. सुरेश गुप्ता के अलावा सर्वश्री विपिन गोस्वामी, बद्री साहू, जीतू कमरिया, संतोष कटारे, लवकुश सिंह गुर्जर, राजेन्द्र यादव भाण्ड़ेर अधिकारीगण में सर्वरी डी.एफ.ओ. चैक सिंह निनामा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत डा. रविकांत द्धिवेदी, अपर कलेक्टर सुरेश शर्मा, एस.डी.एम. कमलेश भार्गव, विद्युत विभाग के सर्वश्री चीफ इंजीनियर विद्युत वितरण कंपनी श्रीमती स्वाती सिंह, अधीक्षक यंत्री श्री रणवीर सिंह, श्री कप्तान सिंह सोलंकी, डी.ई. एम.पी.व्ही. श्री कौशिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: