भाजपा के साथ हमारा गठबंधन खत्म : शरद यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जून 2013

भाजपा के साथ हमारा गठबंधन खत्म : शरद यादव


जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने रविवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनका 17 साल पुराना गठबंधन समाप्त हो गया है। शरद ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक के पद से इस्तीफा देने की घोषणा भी की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संवाददाता सम्मेलन में शरद ने कहा, "जद (यू) औपचारिक तौर पर राजग से बाहर हो गई है। हमने भाजपा के साथ अपना गठबंधन खत्म कर लिया है।" उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी के सभी नेताओं के साथ चर्चा के बाद लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: