बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि बुधवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, ताकि वह अपना बहुमत साबित कर सकें।
राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जद(यू) गठबंधन टूटने के संकेतों के बीच राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया के समक्ष अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में मुख्यमंत्री ने हालांकि भाजपा का जिक्र नहीं किया।
उल्लेखनीय है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में जद(यू) के 118 विधायक हैं, यानी बहुमत से केवल चार कम हैं। जबकि सदन में भाजपा के 91 सदस्य हैं। विधानसभा में छह निर्दलीय विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के चार सदस्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें