आम चुनाव के बाद ही तीसरा मोर्चा संभव : भाकपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जून 2013

आम चुनाव के बाद ही तीसरा मोर्चा संभव : भाकपा


संघीय मोर्चा के गठन के अनुमानों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शुक्रवार को कहा कि इस तरह की समूहबंदी 2014 के चुनाव के बाद ही संभव है और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए साझा कार्यक्रम होना जरूरी है।  भाकपा नेता ए.बी. बर्धन ने कहा, "तीसरा मोर्चा संभव है, लेकिन चुनाव के बाद। पार्टियां अपने दम पर चुनाव लड़ना पसंद करेंगी।"

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार से मुलाकात के बाद बर्धन ने कहा, "मुझे हैरत है कि यदि साझा एजेंडा नहीं हो तो लोग क्षेत्रीय पार्टियों के समूह को क्यों वोट देंगे। मैं नहीं समझता कि लोग ऐसा करने जा रहे हैं।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के संघीय मोर्चा बनाने की बात कहने के बाद इसके गठन के अनुमान ने जोर पकड़ लिया है। ममता ने कहा था कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ बात की है। नतीश कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के नेता हैं और नवीन पटनायक बीजू जनता दल के प्रमुख हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2014 के आम चुनाव के लिए प्रचार अभियान समिति का प्रमुख के रूप में मनोनीत किए जाने के बाद से बिहार में जद-यू और भाजपा गठबंधन में तनाव आ गया है। बर्धन ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से भी बात की है।

कोई टिप्पणी नहीं: