राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच फूट के आसार को देखते हुए दूसरी पार्टियों के विधायकों का शिकार करने का आरोप लगाया। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में लालू ने कहा, "वे दूसरी पार्टियों के विधायकों का शिकार कर रहे हैं।"
राजद प्रमुख ने नीतीश कुमार पर अविश्वासी होने का भी आरोप लगाया और कहा कि वे मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए भाजपा से संबंध तोड़ रहे हैं। लालू ने कहा, "वे भरोसे के लायक नहीं हैं। वे नरेंद्र मोदी का विरोध मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कर रहे हैं।"
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान समिति का मुखिया मनोनीत किए जाने के बाद से जदयू और भाजपा के बीच फूट के आसार पैदा हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें