पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जून 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जून)

सुनवानी में होगा बुन्देली उत्सव का रंगारंग आयोजन, पर्यटन मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि
  • सुनवानी मंे समूचे बुन्देलखण्ड अंचल के लोक कलाकारों का रहेगा जमावड़ा
  • दिनांक 17 जून को सुनवानी एवं 18 जून का मुडवारी में संजो बघेल के कार्यक्रम


प्रदेष के पर्यटन एवं खेल राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह की पहल से डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्रमोषन काउन्सिल के तत्वाधान में बुन्देली उत्सव का दो दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम ग्राम सुनवानी में 17 एवं 18 जून को होगा। इस भव्य आयोजन में समूचे बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोक कलाकारों का जहां जमावडा रहेगा, वही प्रसिद्व देवी गीत गायिका संजो बघेल अपनी आकर्षक प्रस्तुति से दर्षकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह षिरकत करेगें। उल्लेखनीय है कि बुन्देली संस्कृति व लोककला को प्रोत्साहित करने व बढावा देने की मंषा से बुन्देली उत्सव सुनवानी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मालुम हो कि पवई विधानसभा क्षेत्र के सुनवानी ग्राम में विगत डेढ दषक से ग्राम प्रस्फुटन समिति द्वारा बुन्देली उत्सव का आयोजन हर साल कराया जाता रहा है। पर्यटन एवं खेल राज्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना जिले में पर्यटन के विकास हेतु विषेष रूचि लेते हुए खेल गतिविधियों को बढावा देने के लिए भी सराहनीय कार्य किये है। श्री सिंह ने अब बुन्देली संस्कृति व लोककला को प्रोत्साहित करने की दिषा में भी पहल शुरू की है। जिसके तहत सुनवानी में रंगारंग दो दिवसीय आयोजन होने जा रहा है।
कार्यक्रम के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन में प्रस्तुति देने के लिए बुन्देलखण्ड अंचल के प्रत्येक जिले से लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में षिरकत करने वाले बुन्देला लोक कलाकार बधाई नृत्य, बरेदी नृत्य, राई नृत्य, सहित बुन्देली लोक गीतों की शानदार प्रस्तुती देगें। दो दिवसीय आयोजन के दौरान संजो बघेल का रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहेगा। बुन्देली उत्सव सुनवानी के साथ 18 जून को मुडवारी में राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह नलजल योजना का लोकापर्ण करेगें। इस अवसर पर रात्रि में संजो बघेल अपने अनूठे अंदाज में देवी गीतों की आकर्षक प्रस्तुती देकर आयोजन को यादगार बनायेंगी। बुन्देली उत्सव के इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की क्षेत्रवासियों से अपील की गई है।

प्रदेष के पर्यटन एवं खेल राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना अयेगे

पन्ना 16 जून/प्रदेष के किसान कल्याण एवं कृषी, लोक सेवा प्रबंधन, खेल एवं युवक कल्याण राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह 17 जून को खजुराहो से प्रस्थान कर पन्ना आयेगे। राज्य मंत्री सिंह 7,30 बजे पन्ना से प्रस्थान कर सुनवानी जायेगे सुनवानी आयोजित बुन्देली उत्सव में भाग लेगे । राज्य मंत्री श्री सिंह रात्रि 10 बज सुनवानी से इटौरी के लिए प्रस्थान करेगे। रात्रि विश्राम इटौरी में ही करेगे । 

इफको ने की पन्ना में सहकारी संगोष्ठी अध्यक्ष ने प्रबंधको को उर्वरक एवं बीज की व्यवस्था हेतु किया आहवान

छतरपुर /पन्ना - सहकारिता जगत में विष्व की अग्रणी किसानों ने अपनी सहकारी संस्था इफको द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बेंक मर्यादित पन्ना के सभाकक्ष में सहकारी संगोष्ठी का आयोजन श्री संजय कुमार नगायच अध्यक्ष, डी.सी.सी.बी. पन्ना मध्यप्रदेष एवं इफको आम सभा सदस्य नई दिल्ली की अध्यक्षता में किया गया इस अवसर पर सहकारी बैंक के समस्त संचालक मंडल के सदस्य, राजेन्द्र सिंह मंडल प्रबंधक विपणन संघ सागर, जी.एस. राजपूत वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक इफको रीवा, जे.एस. ठाकुर महाप्रबंधक डी.सी.सी.बी. पन्ना , आर.एस. तिवारी वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक इफको सतना, एच. रघुवंषी डी.एम.ओ. विपणन संघ पन्ना जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक समस्त प्रबंधक एवं विपणन संघ के समस्त गोदाम प्रभारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ओमवीर सिंह सिकरवार क्षेत्र प्रबंधक इफको छतरपुर ने बताया कि इफको भारतीय किसानों की सहकारी उर्वरक उत्पादन करने वाली संस्था है जो उर्वरकों के उत्पादन एवं विपणन के साथ-साथ प्रबंधकों एवं कृषकों को समय-समय पर उन्नत खेती के बारे में विस्तार से उन्नयन कार्यक्रमों के माध्यम से समझाती है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय कुमार नगायच अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित पन्ना मध्यप्रदेष ने प्रबंधकों को बडे प्रभावी तरीके से संतुलित मात्रा में रसायनिक उर्वरकों का उपयोग कृषकों से करवाने का आहवान किया और कहा कि कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ जैविक खाद का उपयोग करने पर होने वाले लाभों के बारे में भी समझायें। प्रबंधकों को निर्देष दिया कि मानसून आने से पहले कृषकों को इफकों उर्वरक एवं उन्नत बीज समय पर उपलब्ध करायें तभी इफको द्वारा आयोजित सहकारी संगोष्ठी के उद्देष्यों की पूर्ति होगी।

इफको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री गजराज सिंह राजपूत ने खेत एवं किसान की उन्नती के लिये इफकों द्वारा चलाये जा रहे उन्नयन कार्यक्रमो की जानकारी दी एवं रासायनिक उर्वरकों की वर्तमान दिषा एवं दषा के बारे में बताया इफको संस्था के बारे में बताया एवं इफको संकटहरण बीमा योजना विस्तार से समझाया। राजेन्द्र सिंह मंडल प्रबंधक विपणन संघ सागर ने प्रबंधकों का आहवान किया कि आप कृषको को कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्नत खेती के बारे में भी अवष्य समझायें। तभी किसान का विकास होगा। तथा मंडल प्रबंधक ने एम.एफ.एम.एस. योजना के बारे में प्रबंधकों को समझाया एवं समिति द्वारा क्रय किये गये रासायनिक उर्वरकों की प्राप्ति करने हेतु अनुरोध किया। जगत सिंह ठाकुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित पन्ना ने प्रबंधकों से कृषि आदान कृषकों को  समय पर वितरित करने हेतु निर्देष दिये एवं एम.एफ.एम.एस योजना को समझने एवं अपनाने हेतु कहा कार्यक्रम को षिवप्रकाष दीक्षित संचालक, एच. रघुवंषी जिला विपणन अधिकारी विपणन संघ जिला पन्ना (म.प्र.) एवं आर.एस. तिवारी वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक इफको सतना आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन करते हुये ओमवीर सिंह सिकरवार क्षेत्र प्रबंधक इफको छतरपुर ने एम.एफ.एम.एस. के तीनो स्तर के बारे प्रबंधकों को समझाया एवं समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों एवं प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं: