दोषी ठहराए गए मंत्री के बारे में मोदी लेंगे फैसला : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 जून 2013

दोषी ठहराए गए मंत्री के बारे में मोदी लेंगे फैसला : भाजपा


भाजपा ने शनिवार को कहा कि गैर कानूनी खनन मामले में अदालत से दोषी ठहराए गए गुजरात के जल संसाधन मंत्री बाबूभाई बोखरिया के पद पर बने रहने के बारे में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी फैसला लेंगे।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुरली मनोहर जोशी ने बोखरिया के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं को बताया, "कानून को अपना काम करना चाहिए। इस बारे में फैसला मुख्यमंत्री को लेना है।"

यह कहे जाने पर कि पार्टी दोहरा मानक अपना रही है, क्योंकि कर्नाटक में लोकायुक्त द्वारा संकेत किए जाने के बाद पार्टी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को पद छोड़ने के लिए विवश किया था, जोशी ने कहा कि हर मामले की अपनी सच्चाई होती है। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना है कि बोखरिया उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: