नीमच से अधिकारियांे का दल जायेगा उत्तराखंण्ड - श्री नरवाल
- लापता यात्रियों के बारे में कंट्रोल रुम पर सूचना दे
उत्तराखंण्ड की यात्रा पर गये नीमच जिले केे यात्रियों की सहायता तथा बचाव एवं राहत के लिए कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल द्वारा अधिकारी कर्मचारियों का एक दल उत्तराखण्ड भेजा जा रहा है साथ ही जिले के लापता व असंर्पिर्कत यात्रियों की जानकारी के लिये जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07423 - 257566 है । जिले के नागरिक उत्तराखण्ड गये परिवार जनेा के बारे में उक्त कंटोल रुम पर जानकारी दे सकते है। इसके अलावा राज्य स्तरीय कंटोल रुम के दूरभाष नंबर 0755-2556422 अथवा मोबाईल नंबर 09926769808 पर श्री संतोष जाट को भी सूचना दे सकते हैं।कंट्रोल रुम पर तीर्थ यात्री का नाम पता दूरभाष नंबर एवं वाहन नंबर की जानकारी अवष्य दर्ज करवायें ताकि राहत एवं बचाव कार्य में सुविधा हो। उल्लेखनीय है कि नीमच से उत्तराखण्ड की यात्रा पर गये प्रधान आरक्षक श्री ओम प्रकाष साकंला एवं कान्सटेबल गोपाल सोनी सुरक्षित रुप से हरिद्वार पहुच गये है और वे अपने परिजनो के साथ सकुषल है। उनसे मोबाईल पर संपर्क हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें