वीडियो कांफ्रेंस से जानी स्वीप की कार्यवाही
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप गोविद, डायरेक्टर जनरल आफ इलेक्टशन कमीशन के श्री अक्षय राउत ने आज वीडियो काफेंस के माध्यम से आयोग के नवीन दिशा निर्देशों पर जिलों में की गई कार्यवाही की समीक्षा की। जिसमंे मुख्यतः स्वीप और एमसीएमसी कमेटी, मतदान के प्रतिशत को बढाने, लो टर्न आउट मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर उन मतदान केन्द्रों के मतदाताओं को विशेष तौर पर जागरूक करना ताकि वे मतदान दिवस अपना मताधिकार का उपयोग करें इत्यादि के बारे में जानकारी संबंधितो के द्वारा प्राप्त की गई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद कुमार शर्मा ने वीडियो कांफें्रसिंग के माध्यम से संबंधितों को अवगत कराया कि विदिशा जिले में स्वीप संबंधी कार्यवाही निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार सम्पादित की जा चुकी है। उक्त कार्यो के सुव्यवस्थित रूप से सम्पादित करायें जाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और अग्रणी महाविद्यालय शासकीय गल्र्स काॅलेज के प्राचार्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने इस दौरान कहा कि विगत चुनाव में लो टर्न आउट मतदान केन्द्रों को चिन्हित किया जा चुका है उन क्षेत्रों में विशेष जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। मताधिकार का उपयोग मतदाता करें कि भी जानकारी विभिन्न विभाग के कर्मचारियों और बीएलओ के माध्यम से डोर-टू-डोर जानकारी दी जा चूकी हैं। इस दौरान मतदान के महत्व को भी रेखांकित किया गया है। इस प्रकार की कार्यवाही पुनः आयोजित की जायेगी। जेण्डर रेशो बढाये जाने हेतु विशेष अभियान के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा इस कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले को भी दायित्व सौंपे गए है जिले में फोटो निर्वाचक नामावली एवं मतदाता फोटो पहचान पत्र कार्य शत-प्रतिशत किया जा चुका है एनआईसी के कक्ष में वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, एसडीएम श्री अविनाश तिवारी, एनआईसी के डीआईओ श्री एम0एल0अहिरवार, शा0कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस0के0त्रिपाठी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश कुमार शिवहरे, नायब तहसीलदार श्री मोतीलाल अहिरवार, इलेक्शन सुपरवाईजर श्री ग्यासुउद्धीन समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला 22 से लटेरी में
जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में लटेरी के कृषि उपज मंडी प्रागंण में तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया है। जिसका शुभांरभ 22 जून की प्रातः 11.30 बजे जनसम्पर्क मंत्री के द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनकर करेेेगी। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाला कृषि विज्ञान मेला में कृषकों को कृषि क्षेत्र में हुए नवीनतम बदलाव की विस्तृत जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जायेगी वही कृषकों की कृषि संबंधी समस्याओ का समाधान किया जायेगा। लगातार तीन दिन तक चलने वाले कृषि विज्ञान मेले में प्रदर्शनियां भी लगाई जायेगी। जिसमें कृषि, जनसम्पर्क, उद्यानिकी, पशुपालन, रेशम, कृषि अभियांत्रिकी के अलावा खाद, बीज, दवा व कृषि यंत्रों की निर्माताओं कंपनियों के स्टाॅल शामिल है। क्षेत्र के कृषकों से आव्हान किया गया है कि वे अधिक से अधिक कृषि विज्ञान मेले का दोहन करें और उन्नत कृषि के सहभागी बनें।
संशोधित मतदान केन्द्र
विदिशा विधानसभा क्षेत्र के 16 मतदान केन्द्रों में संशोधन संबंधी कार्यवाही निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद कुमार शर्मा ने बताया है कि आयोग ने समीप ही नवीन भवन बनने, दूरी कम इत्यादि को मापदण्ड मानते हुए जिन पूर्व के मतदान केन्द्रांे में संशोधन किया है उनमें मतदान केन्द्र क्रमांक 19 प्राथमिक शाला भवन मानपुर को माध्यमिक शाला भवन मानपुर में, मतदान केन्द्र क्रमांक 22 गुलाबगंज-दो जो पहले प्रा0शाला भवन अतिरिक्त कक्ष गुलाबगंज में था कि जगह कृषि उपज मंडी समिति गुलाबगंज में बनाया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक-25 जो प्रा0शाला भवन चाठौली में था जिसे अब चाठौली के हाई स्कूल भवन में बनाया गया है। इसी प्रकार मतदान केन्द्र क्रमांक 41 अटारीखेजड़ा-दो जो प्राथमिक शाला भवन अटारीखेजड़ा में था अब कन्या प्राथमिक शाला भवन अटारीखेजड़ा मंे बनाया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक-47 प्राथमिक शाला भवन महुआखेड़ा को आंगनबाड़ी भवन महुआखेड़ा में परिवर्तित किया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक-48 नौलास-एक जो प्रा0शाला भवन पश्चिम खण्ड नौलास में था जिसे अब माध्यमिक शाला भवन नौलास मंे बनाया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक-49 नौलास-दो जो प्रा0शा0भवन पूर्वी खण्ड नौलास के स्थान पर माध्यमिक शाला भवन अतिरिक्त कक्ष नौलास में बनाया गया है। विदिशा नगर के कुल सात मतदान केन्द्रों में भी संशोधन किया गया है जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक-104 एवं 105 नगर, विदिशा-16 एवं 17 जो सनराईजर्स माॅडल स्कूल, महाराष्ट्र भवन पेढी उत्तरी एवं पश्चिमी खण्ड में थे कि जगह अब दोनो मतदान केन्द्र महाराष्ट्र भवन उत्तरी एवं पश्चिमी खण्ड पेढी मंे बनाये गए है। मतदान केन्द्र क्रमांक-125 नगर विदिशा-37 जो कालीदास रंगमंच नगरपालिका भवन में था कि जगह अब पंजाबी धर्मशाला निकासा विदिशा में बनाया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक 127 नगर विदिशा-39 जो नगरपालिका कार्यालय भवन पूर्वीखण्ड सामान्य प्रशासन शाखा की जगह महेश्वरी सेवा ट्रस्ट धर्मशाला तलैया में मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक 128 नगर विदिशा 40 जो नगरपालिका कार्यालय भवन राजस्व शाखा उत्तरीखण्ड में था कि जगह अब श्री कृष्ण हाई स्कूल चूनेवाली गली ढलकपुरा में बनाया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक- 149 एवं 150 नगर विदिशा-61 और 62 जो कच्छी धर्मशाला के पूर्वी एवं पश्चिम खण्ड में थे कि जगह जैन भवन गोलालारी धर्मशाला में बनाये गए है। इसी प्रकार मतदान केन्द्र क्रमांक 206 टीलाखेडी-तीन शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण केन्द्र छात्रावास डाइनिंग हाल टीलाखेडी की जगह पचंायत भवन टीलाखेडी में और मतदान केन्द्र क्रमांक-234 सौथर जो पहले शा0प्रा0भवन सौंथर में था कि जगह अब पंचायत भवन सौंथर में बनाया गया है।
अतिथि शिक्षकों से आवेदन 25 तक आमंत्रित
जिले के चार माडल स्कूलों में अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, व्यायाम और संगीत पाठ्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु अतिथि शिक्षक वर्ग-दो की व्यवस्था की जानी है इसके लिए संबंधितों से आवेदन 25 जून तक आमंत्रित किए गए है। संबंधित विषय में स्नातक या समकक्ष एवं बीएड, बीपीएड, डीपीएड, संगीत, पत्रोपाधि, योग्यताधारी अपने आवेदन नियत तिथि तक माडल स्कूल, शा0उत्कृष्ट विद्यालय क्रमशः बासौदा, लटेरी, नटेरन, सिरोंज में जमा कर सकते है। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए बेवसाइट www.educationportal.mp.gov.in का अवलोकन भी किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें