भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को हर मोर्चे पर विफल और कांग्रेस को देश के सामने उपस्थित हर समस्या के लिए जिम्मेदार करार देते हुए सभी गैर कांग्रेसी दलों से देश को कांग्रेस मुक्त करने की अपील की है।
सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि संप्रग सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, चाहे वह आर्थिक मोर्चा हो अथवा आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा का अथवा कूटनीति का, यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
देश में आजादी आने के बाद से लगभग 54 वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस को देश के सामने विद्यमान सभी कठिनाइयों एवं समस्याओं का कारण बताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से उनकी अपील है कि वे देश को कांग्रेस से मुक्त करें। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि रही उत्तर प्रदेश में सत्ताएढ़ सपा और उससे पहले शासन में रही बसपा की बात तो उनकी अपनी मजबूरियां हैं, जिनके कारण वे कांग्रेस नीत संप्रग को समर्थन देती रही हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अपनी विफलता से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस अब अपना एजेंडा बदल कर धर्मनिरपेक्षता बनाम सांप्रदायिकता की बहस छेड़ना चाहती है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें