सिंगापुर ओपन बैडमिंटन : सायना क्वार्टर फाइनल में हारीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जून 2013

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन : सायना क्वार्टर फाइनल में हारीं

विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन स्टार भारत की सायना नेहवाल सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गई हैं। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं सायना को शुक्रवार को इंडोनेशिया की लिंदावेनी फानतेरी ने 17-21, 21-13, 21-13 से हराया। यह मैच 59 मिनट चला। 

सायना और विश्व की 13वीं वरीय खिलाड़ी फानतेरी के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले सायना ने इस साल के इंडोनेशिया ओपन में जीत हासिल की थी।  सायना ने गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में जापान की एरिको हिरोसे को 16-21 21-16 21-9 से हराकर अंतिम-8 दौर में जगह बनाई थी। उनकी हार के साथ इस टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: