सर्वोच्च न्यायालय ने तत्काल राहत मुहैया कराने के आदेश दिए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जून 2013

सर्वोच्च न्यायालय ने तत्काल राहत मुहैया कराने के आदेश दिए.

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्र और उत्तराखंड सरकार को राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया।

 न्यायमूर्ति ए.के. पटनायक और रंजन गोगोई की खंडपीठ ने कहा कि सहायता के रूप में भोजन, पेयजल, दवाएं और ईंधन उपलब्ध कराया जाए। सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने कहा कि प्रभावितों और फंसे हुए लोगों को राहत सामग्री बिना किसी भेदभाव के मुहैया कराई जाए।

ज्ञात हो कि गत सप्ताह के अंत में भारी बारिश और बादल फटने से उत्तराखंड, खास तौर से राज्य में स्थित तीर्थस्थल केदरारनाथ के आसपास भारी तबाही हुई है और सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों की संख्या करीब 150 बताई है, लेकिन अनधिकृत सूत्रों का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: