जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा आज भारी बरसात के कारण रोक दी गयी। अधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बालटाल और नुनवान आधार शिविर से सुबह अमरनाथ यात्रा पर निकले जत्थे को भारी बरसात के कारण रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि बालटाल शिविर से तड़के तकरीबन 3000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के लिए अपनी यात्रा शुरु की। लेकिन आठ बजे इन्हें भारी बरसात के कारण रोक दिया गया।
उधर अमरनाथ गुफा में हिमालिंग के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों को भी कई स्थानों पर रोक दिया गया है। पूरे रास्ते में कई जगह फिसलन हो गयी है। पहलगाम में भी बरसात के कारण अमरनाथ यात्रा में बाधा आयी है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें