हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जुलाई 2013

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री


 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा अन्य छोटे दलों के विधायकों एवं निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हेमंत ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अहमद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। झामुमो ने उन 43 विधायकों के नाम राज्यपाल को सौंपे, जिन्होंने झामुमो के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को समर्थन देने की बात कही है।


अब सभी की आंखें राज्यपाल पर टिकी हैं। राजभवन के सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। केंद्र द्वारा राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद यहां नई सरकार बनेगी। झारखंड, नवंबर 2000 में बिहार से अलग होकर राज्य बना था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। बाद में उनकी जगह भाजपा के ही अर्जुन मुंडा ने ली।



झामुमो के शिबू सोरेन तीसरे मुख्यमंत्री थे। लेकिन उन्होंने केवल आठ दिन बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भाजपा के अर्जुन मुंडा ने उनकी जगह ली। कांग्रेस, झामुमो तथा राजद के समर्थन से निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा सितंबर 2006 में राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री बने। अगस्त 2008 में शिबू सोरेन राज्य के छठे मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दिसंबर 2009 में फिर शपथ ली। अर्जुन मुंडा सितंबर 2010 में राज्य के आठवें मुख्यमंत्री बने। अब हेमंत सोरेन राज्य के नौवें मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: