एंडी मरे ने विंबलडन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत इतिहास रचा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जुलाई 2013

एंडी मरे ने विंबलडन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत इतिहास रचा.


एंडी मरे ने रविवार को खेले गए फाइनल में नोवाक जोकोविक को हराकर विंबलडन का पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। दूसरी वरीयता प्राप्त मरे ने एकतरफा मुकाबले में शीर्ष वरीय जोकोविक को 6-4, 7-5, 6-4 से पराजित किया।

इसके साथ ही मरे 77 सालों में यह कारनामा करने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए हैं। विंबलडन में 1936 के बाद से किसी ब्रिटिश खिलाड़ी ने सिंगल्स खिताब नहीं जीता है। इससे पहले फ्रेड पैरी यहां जीतने वाले आखिरी ब्रिटिश खिलाड़ी थे। पैरी ने यहां तीन बार खिताब जीता था।

सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में मरे ने पहले सेट में दो बार सर्विस ब्रेक की और एक घंटे में सेट को अपने नाम किया। जोकोविक ने जल्द ही वापसी की और दूसरे सेट में 4-1 की बढ़त ले ली, लेकिन दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच मरे ने दो बार सर्बियाई खिलाड़ी की सर्विस ब्रेक करते हुए दूसरा सेट भी अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट के पहले गेम में मरे अपनी सर्विस गंवा बैठे। इसके बाद जोकोविक ने मरे की सर्विस ब्रेक करते हुए 4-2 की बढ़त बनाई, लेकिन मरे ने जोरदार खेल दिखाते अगले चारों गेम जीत ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इससे पहले मरे पिछले साल भी फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं: