कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने इंडियन मुजाहिदीन के लिए कथित तौर पर संपर्क सूत्र का काम करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को विस्फोटकों तथा नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के निवासी अनवर हुसैन मलिक (42) को शनिवार रात नगर के बीबीडी बाग इलाके से गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों के अनुसार मलिक पर संदेह है कि वह इंडियन मुजाहिदीन सहित प्रतिबंधित समूहों को विस्फोटकों की आपूर्ति में शामिल रहा है। सूत्रों ने बताया कि उसके कब्जे से अत्याधुनिक विस्फोटकों के अलावा 1,90,000 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।
उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एसटीएफ के प्रमुख राजीव मिश्रा ने संपर्क किये जाने पर कहा कि आरोपी और इंडियन मुजाहिदीन या पुणे विस्फोट के बीच कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें