जहाज पर विवाह कर सकते हैं एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

जहाज पर विवाह कर सकते हैं एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट

Angelina Jolie Brad Pitt
हॉलीवुड जोड़ी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट जहाज पर विवाह करने की योजना पर विचार कर रहे हैं। इस जोड़े को स्कॉटलैंड से दूर समुद्र में तैर रहे हेब्रिडियन प्रिंसेस जहाज के बारे में पूछताछ करते हुए देखा गया। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, इससे पहले उनकी योजना फ्रांस के एक महल में विवाह करने की थी लेकिन वे अपने बेटे मैडॉक्स की वजह से यह फैसला बदल रहे हैं।


बिजार पत्रिका के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "जहाज में शादी करने की योजना मैडॉक्स की थी। उसे एयरशायर स्थित कार्नेल एस्टेट की तस्वीरें देखने के बाद यह उपाय सूझा, जहां वे ठहरे थे। इसलिए अब वे पूरे जहाज को किराए पर लेने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।"



जोली और पिट के छह बच्चे मैडॉक्स , पैक्स, जहारा, शिलोह, और नॉक्स व विवियन हैं। सूत्र का कहना है कि जहाज में शादी करने से उनकी निजता प्रभावित नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: