मोदी को स्मृति के समर्थन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

मोदी को स्मृति के समर्थन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल


Smriti Irani
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महासचिव स्मृति ईरानी की मौजूदा निष्ठा पर कांग्रेस ने बुधवार को सवाल उठाए और इसे संदेहास्पद बताया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शांताराम नाइक ने बुधवार को एक बयान जारी कर हैरानी जताई और कहा कि वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के लिए वर्ष 2004 में मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगने वाली स्मृति अब उसी व्यक्ति के बारे में कहती हैं कि उनमें प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है। इस तरह कोई व्यक्ति किसी के प्रति कैसे निष्ठावान हो सकता है?

भाजपा महासचिव व गोवा मामलों की प्रभारी स्मृति, पार्टी के उन गिने-चुने युवा नेताओं में हैं, जो आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को पार्टी के चेहरे के रूप में पेश किए जाने का खुले तौर पर समर्थन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: