सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 17 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर ( 17 जुलाई )

नुक्कड़ नाटकों से दिया स्वास्थ्य का संदेष

Sehore
स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक दलों ने आज रोचक एवं गंभीर संवाद अदायगी के माध्यम से स्वास्थ्य का संदेष नागरिकों को दिया। नुक्कड़ नाटक दलों  की कार्यषाला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की जनषिक्षा ईकाई के माध्यम से किया गया था। कार्यषाला में भोपाल,राजगढ़ एवं सीहोर जिले की दर्जन भर संस्थाओं ने हिस्सा लिया था। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.ए.एल.मरावी ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों की कार्यषाला में प्रथम स्थान भोपाल की संस्था अनुगंुज एडवॅरटाजिंग, द्वित्तीय स्थान इन्दू समाज एवं षिक्षण संस्थान भोपाल,तृतीय स्थान समृद्ध षिक्षण संस्थान भोपाल  एवं चतुर्थ स्थान संवर्धन षिक्षा एवं समाज कल्याण समिति भोपाल ने प्राप्त किया। कार्यषाला मंे राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम,टी.बी.,बेटी बचाओ अभियान, मलेरिया,हैजा,टीकाकरण कार्यक्रम, नसबंदी योजना,राष्ट्रीय एड्स कार्यक्रम, के संबंध मंे तथा अंधविष्वास के विरूद्ध लाजवाब प्रस्तुती दी। कार्यक्रम मंे संस्था वेरानिका पीटर,श्रम साधना चेरिटेबल,यामिनी फिल्म प्रषिक्षण समिति,वाटर हेल्थ एवेयरनेस,भारत ज्ञान विज्ञान समिति, अनुगंुज एडवॅरटाजिंग,संवर्धन षिक्षा समिति, जय भवानी ग्रुप,इन्दू षिक्षण संस्थान ने हिस्सा लिया था। चयनित नुक्कड़ नाटक दलों द्वारा सीहोर जिले के सभी विकासखंडों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमांे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यषाला मंे निर्णायक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.ए.एल.मरावी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर.सी.गुप्ता, जिला आयुष अधिकारी डाॅ.विजय तिवारी,समाज कल्याण विभाग से श्री के.के.श्रीवास्तव, इपीडियोमिलाॅजिस्ट श्री लोकेन्द्र कोट, जिला आईईसी सलाहकार श्री शैलेष कुमार,प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी श्री.आर.के.तुली, स्टोर प्रभारी श्री के.व्ही.वर्मा उपस्थित थे। 
...........

कोई टिप्पणी नहीं: