बीजेपी और आरजेडी में एकता दिखाई दे रही है : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

बीजेपी और आरजेडी में एकता दिखाई दे रही है : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाबोधि मंदिर में नौ सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) एक साथ आ गए हैं।  दोनों में एकता दिखाई दे रही है। सीट एडजेस्टमेंट तक की बात चल रही है। कुमार ने कहा कि दोनों दलों की असलियत सामने आ गई है।

धमाकों के बाद दोनों दलों पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कुमार ने कहा कि दोनों दल सत्ता पाने के लिए बेचैन हो गए हैं और संभव है कि दोनों सीटों का बंटवारा भी कर लें। उन्होंने कहा कि बम धमाका जैसे मौके पर भी साथ देने के बजाय दोनों दल राजनीति में उलझे हैं और मेरे खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।

नीतीश कुमार ने बोधगया में हुए धमाकों के सिलसिले में कहा कि कुल नौ धमाके हुए हैं, तीन बमों को निष्क्रिय कर दिया गया था। साथ ही उनका कहना है कि धमाकों की जांच एनआईए से कराने की सिफारिश की गई। धमाकों के पीछे जो भी होगा उसे सजा दिलाई जाएगी। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मंदिर के लिए सीआईएसएफ की सुरक्षा की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटना से सबक सीखना चाहिए और ऐसी घटना को रोकने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी यह दावा नहीं कर सकता है कि इसे पूरी तरह से रोक पाएगा। बिहार में इस प्रकार की सीरियल ब्लास्ट की घटना पहली है। कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में चार धमाके हुए, बावजूद इसके गर्भगृह और बोधि वृक्ष पूरी तरह सुरक्षित है।

1 टिप्पणी:

संजय चवान -udaipur ने कहा…

अपना नाकारापन के लिए बात नहीं कर के सिर्फ और सिर्फ राजनीती करना, सत्ताधारियों का सगल बन चूका हे ?--यही भारतीय लोकत्रंत हे?(ठोकशाही हे )

ये लोग ऐसे ही भारत निर्माण करेगे ?
भगवान बचाए देश की जनता को ----?
सोचते की यही लोकत्रंत हे ? तो अंग्रेजो का शासन क्या ( गुलामी )था ?

आम बोलचल की भाषा में नेताओ को गिरा हुवा ((चोर,लुटेरे.असामाजिक तत्व ) शेतानी इन्सान ही बोला जाता हे ?