वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बी.एस. बस्सी दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे. वे आज मौजूदा पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार का स्थान लेंगे.फिलहाल बस्सी स्पेशल कमिश्नर के पद पर हैं. 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी बस्सी 1 अगस्त से प्रभार संभालेंगे. दिल्ली पुलिस में कई अहम पदों पर काम कर चुके बस्सी 2016 में रिटायर होंगे.बस्सी 21 वर्ष की उम्र में बन गए थे आईपीएस
नए पुलिस आयुक्त बने 1977 बैच के आईपीएस भीमसेन बस्सी इससे पहले विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), विशेष आयुक्त (सतर्कता व इंटेलीजेंस), संयुक्त आयुक्त (दक्षिण रेंज), नई दिल्ली जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा), पुलिस उपायुक्त उत्तर- पूर्व व उत्तरी दिल्ली तथा गोवा पुलिस में (महानिदेशक) आदि जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं.
मूल तौर पर दिल्ली के रहने वाले भीम सेन बस्सी ने स्नातक स्तर की पढ़ाई श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स से की है जबकि उनका आईपीएस में चयन महज साढ़े 21 साल की उम्र में हो गया था. 12 जुलाई 1977 को यूटी कैडर ज्वाइन करने वाले भीमसेन बस्सी की सबसे पहली नियुक्ति पुडुचेरी में बतौर एसीपी के पद पर हुई थी और करीब एक साल बाद ही उन्हें अरुणाचल प्रदेश में एसपी के पद पर तैनात कर दिया गया था.
1984 में उन्हें दिल्ली में तैनात किया गया था. 1998 में श्री बस्सी प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र सरकार की सेवा में भेजे गए और उन्हें दो साल बाद चंडीगढ़ का आईजी बनाया गया था. दिसम्बर 2002 तक चंडीगढ़ में रहने के बाद बस्सी को दिल्ली वापस भेजा गया. पूर्व पुलिस आयुक्त बीके गुप्ता के कार्यकाल में श्री बस्सी को दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (प्रशासन) बनाया गया और इसके बाद से वह लगातार इसी पद पर तैनात थे. उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति मेडल के साथ-साथ कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति मेडल से भी नवाजे गए हैं नए पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें